विशेष चेकिंग अभियान में 33 यात्री गिरफ्तार
विश्रामपुर में धनबाद रेल डिविजन के गढवा रोड पर कैंप कोर्ट के दौरान रेलवे दंडाधिकारी प्रज्ञेश निगम की उपस्थिति में आरपीएफ़ द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 33 लोगों को रेलवे के...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 6 May 2025 12:50 AM

विश्रामपुर। धनबाद रेल डिविजन के गढवा रोड में कैंप कोर्ट के दौरान रेलवे दंडाधिकारी प्रज्ञेश निगम की उपस्थिति में आरपीएफ़ के निरीक्षक प्रभारी उमाकांत के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे के विभिन्न धाराओं से संबंधित दोषी पाए गए 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को रेलवे दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अदालत ने अर्थदंड लेकर आरोपियों को रिहा किया। निरीक्षक प्रभारी ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान नियमित करने का निर्णय लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।