बेटियों को शिक्षित करने की दिशा में जागरूक होने की जरूरत: एसपी
पाकुड़ के चापाडांगा गांव में महिला दिवस पर फेस संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी प्रभात कुमार ने महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। बालिकाओं ने नाटक और नृत्य...

पाकुड़। सदर प्रखंड के चापाडांगा गांव में शनिवार को महिला दिवस पर फेस संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी प्रभात कुमार, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पुरती, फेस सचिव ऋतु पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान फेस संस्था में पढ़ाई कर रही बालिकाओं ने नाटक, नृत्य सहित कई कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि महिला आज हर क्षेत्र में काम रही है। हर घर में महिलाएं है और वो मां, बेटी, बहन, मौसी के रूप में रहती है। जब रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़े थे तो उस समय किसी पुरूषों के साथ तुलना नहीं किया गया था। महिलाओं के साथ जो सदियों से न्याय होती आ रही है उसे दूर करने के लिए कानून बनाया गया है। हम गलत दिशा में समाधान कर रहे है इसलिए समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बेटा को पढ़ाया जा रहा है उसी तरह बेटी को पढ़ाना चाहिए। लेकिन लोग बेटी को पढ़ाने में हिचकिचा रही है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। वहीं डीडीसी ने कहा कि महिला शब्द संस्कृति के में शब्द से आयी है। देश के अनुसार महिला को मदद मिल रही है वो अलग बात है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को सॉल देकर सम्मानित किया गया। वहीं क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। फेस संस्था की सचिव ऋतु पांडेय बतायी कि महिला के लिए क्षेत्र में काफी काम किया जा रहा है। जिन बेटिया पढ़ाई छोड़ देती है उसे फिर से जोड़कर शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाता है। ताकि कोई ये न बोल सके की बेटी पढ़ी नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।