Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsVehicle Inspection Campaign in Pakur 13 Drivers Fined for Violating Traffic Rules

नियम के उल्लंघन पर 13 वाहन चालकों को जुर्माना

पाकुड़ में परिवहन विभाग ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 20-25 वाहनों की जांच की गई और 13 चालकों पर जुर्माना लगाया गया। कुल 16600 का ऑनलाइन फाइन किया गया। जांच का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 23 Feb 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
नियम के उल्लंघन पर 13 वाहन चालकों को जुर्माना

पाकुड़, प्रतिनिधि। परिवहन विभाग से जुड़े कर्मियों ने पाकुड़-राजग्राम मुख्य पथ पर मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पथरघट्टा चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के क्रम में करीब दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गयी। इस क्रम में नियम के उल्लंघन करते पाए जाने पर 13 वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। जांच अभियान के दौरान मौजूद रितेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 20-25 वाहनों की जांच की गई एवं सभी मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले सभी 13 (दो पहिया) वाहन चालकों से जुर्माने के तौर पर कुल 16600 का ऑनलाइन फाइन किया गया। साथ ही सभी चालकों से सड़क परिवहन के सभी नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की। अपील किया कि सभी खुद भी सुरक्षित रहें एवं दूसरे को भी सुरक्षित रखें, साथ मे दो पहिया वाहन चलाते समय चालक हेलमेट का उपयोग जरूर से जरूर करें l

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें