मासिक लोक अदालत में 209, विशेष लोक अदालत में 68 मामले निष्पादित
पाकुड़ में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 209 मामलों का निष्पादन किया गया और 31 लाख 53 हजार 900 रुपये का समझौता कराया गया। विशेष लोक अदालत में वैवाहिक 62 मामलों और एनआई एक्ट के छह मामलों का...

पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय पाकुड़ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन हुआ। लोक अदालत में कुल नौ बेंचों का गठन किया गया जिसमें सुलह समझौता के आधार पर 209 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही 31 लाख 53 हजार 900 रुपए का समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी डालसा सचिव विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सादिश उज्जवल बेक, समेत वादी प्रतिवादी उपस्थिति रहे।
वहीं वैवाहिक मामलों एवं एनआई एक्ट पर विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादर, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी डालसा सचिव विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विशेष लोक अदालत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस विशेष लोक अदालत में वैवाहिक 62 मामलों एवं एनआई एक्ट से संबंधित छह मामलों का निष्पादन किया गया और 2 लाख 40 हजार रूपये का समझौता कराया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने कहा कि इस विशेष लोक अदालत का आयोजन अधिक से अधिक लंबित पारिवारिक वैवाहिक मामलों का निष्पादन एवं एनआई अधिनियम मामलों का सुलह समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन कराया जा रहा है। जिसमें सभी का भागीदारी महत्वपूर्ण है।चेक से संबंधित वाद को सुलझाने वादी का राशि भुगतान कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया पर जानकारी दी गई।
एमएसीटी दावाकर्ताओं को दी मुआवजा राशि: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह द्वारा एमएसीटी के दावाकर्ता के बीच चेक वितरित किया। मोटर दुर्घटना दावा वाद से संबंधित छह अलग-अलग वाद से संबंधित पीड़ितों के दावाकर्ता के बीच कुल 38 लाख रुपए का चेक वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।