जिलाध्यक्ष को अपनी समस्या सुनाई
पाकुड़ के झामुमो कार्यकर्ता पंचलाल यादव पिछले तीन वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम से मुलाकात की, जिन्होंने उनकी समस्या सुनकर हर संभव मदद का आश्वासन...

पाकुड़। झामुमो के कार्यकर्ता पंचलाल यादव पिछले तीन वर्ष से गंभीर बीमारी से जूझ रहे है। वह सोमवार को झामुमो कार्यालय जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के साथ मुलाकात करने पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष खूद कार्यालय से बाहर निकलकर पंचलाल यादव से मिलकर उसका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष को अपनी समस्या को बताया। जिलाध्यक्ष ने उसे हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग से मिलकर एक वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उसे चलने-फिरने में सुविधा मिल सके। झामुमो के लिए वह नगरनबी क्षेत्र में काफी काम किया है। आज उसकी स्थिति जो भी है वह पार्टी को नहीं भुला है। जिस तरह वह पार्टी के लिए काम किया है, पार्टी भी हर संभव उसकी मदद करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।