महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो आगे बढ़ेगा राज्य व देश: अजीजुल
पाकुड़ में झामुमो महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की गई। भाजपा महिला मोर्चा ने भी महिलाओं के सम्मान और...

पाकुड़। झामुमो की महिला मोर्चा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लड्डू बाबू आम बगान में कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम और सचिव सुशीला देवी मौजूद थे। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि महिलाओं ने हर दौर में इतिहास रचा है, चाहे वो आज़ादी की लड़ाई हो, राष्ट्र निर्माण हो या नेतृत्व की नई ऊंचाइयां। झारखण्ड की अबुआ सरकार भी संकल्पित है कि हमारी मां-बहनें सिर्फ़ योजनाओं का लाभार्थी न बनें, बल्कि वे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनें। जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तो झारखण्ड और देश भी आगे बढ़ेगा। महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। मौके पर जिला सचिव माइकल मुर्मू, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल बद्दू, नीरज मड़ैया व अन्य मौजूद थे। भाजपा महिला मोर्चा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को हाटपाड़ा स्थित अपर्णा मार्केट में किया महिला सम्मान समारोह,भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भाजपा ने इस अवसर पर महिलाओं के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सबरी पाल,मुख्य अतिथि के रुप में संपा साहा, पुर्व प्रदेश मंत्री, जिला महामंत्री सरिता मुर्मू, निधि गुप्ता, रेशमी भगत व अन्य मौजूद थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति द्वारा महिला थाना प्रभारी स्वेता एक्का को अंग वस्त्र देकर गिफ्ट हैंपर दिया। साथ ही कई महिला पुलिस को सम्मानित किया। अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने कहा वर्तमान समय में महिलाओं ने कई क्षेत्रों में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। किसी भी क्षेत्र में महिला पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। मौके पर पर मारवाड़ी महिला समिति अध्यक्ष चन्दा अग्रवाल, बीना टेबड़ीवाल, सुमन टेबड़ीवाल, रूपा अग्रवाल, सुनिता टेबडीवाल, मंजु देवी, प्रिती अग्रवाल व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।