Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsInternational Women s Day Celebrated in Pakur with Empowerment Initiatives

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्पित: डीडीसी

पाकुड़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने महिलाओं की सशक्तीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने जिला प्रशासन के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 9 March 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्पित: डीडीसी

पाकुड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले भर में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिला स्थित सूचना भवन सभागार में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने हुनर के दम पर एक नए मुकाम भी हासिल कर रही है‌ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को सशक्त बनाना। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है और इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कई प्रयास किए गए हैं। जिला प्रशासन के द्वारा आनेवाले समय में कई ऐसी योजनाएं लाई जाएगी जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक होगी। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला मत्स्य पदाधिकारी काजल तिर्की, शिक्षिका सरिता हेम्ब्रम, लीला हेम्ब्रम, ज्योति हेम्ब्रम, प्रमिला किस्कू, एएनएम मेरी जोसेफ, सुमन सिंह, मोना प्रेरणा, आकांक्षा आर्या, दीपाली साह, वंदना, समेत अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला मत्स्य पदाधिकारी ने भी बारी-बारी से उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को साझा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें