Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsInauguration of 46th Ram Lakshman Fair in Hetbandha by JMM Leaders

राम लक्ष्मण मेले का हुआ आयोजन

हेटबांधा में 46 वर्षों से आयोजित हो रहे राम लक्ष्मण मेले का उद्घाटन झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा और उपाध्यक्ष रंजन साहा ने किया। रंजन साहा ने कहा कि यह मेला भाईचारे का प्रतीक है। मेले में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 9 March 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
राम लक्ष्मण मेले का हुआ आयोजन

लिट्टीपाड़ा। ‌प्रखंड के हेटबांधा में 46 वर्ष से लगातार हो रहे राम लक्ष्मण मेला का उद्घाटन शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा व प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। वहीं उपाध्यक्ष रंजन साहा ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि राम लक्ष्मण मेल प्रत्येक वर्ष हेटबांधा में लगती आई है। यह मेल एक भाईचारे का प्रतीक है। आप लोग मेला का आनंद अच्छी तरीके से उठाए। मेला में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया उसका भी लुप्त आप लोग उठाइए। मेला में लंगड़े, एनएच, संथाली ड्रामा सहित कई संस्कृति प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए प्रतिभागी को कमेटी की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर पंचायत अध्यक्ष रूपलाल हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान सुशील हेम्ब्रम, कृष्णा साह मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें