डुमरचीर में धूमधाम से हुई मां काली की पूजा
डुमरचीर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की रात मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा की गई। पुरोहित महेश्वर तिवारी और यजमान दुखन भगत ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने दूध...

अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की रात मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुरोहित महेश्वर तिवारी एवं यजमान दुखन भगत व उनकी मां कृष्णा देवी के द्वारा पूरे विधिवत मंत्रोउच्चर के साथ मां काली की प्रतिमा का पूजा अर्चना किया गया। वहीं वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा डुमरचीर ग्राम भक्तिमय का माहौल हो गया। वहीं शनिवार की सुबह पूर्व से चली आ रही परम्परा के अनुसार दूध का कराह तथा बलि किया गया। शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया। महिला एवं पुरूष सभी ने मां काली का पूजा किया और फल, फूल, अगरबत्ती, अक्षत, रोडी़, चंदन, पेड़ा आदि का भोग लगाया गया। सभी ने अपनी कामनाएं मां को समर्पित किया। वहीं जिनकी मनोकामना पूर्व से ही पूरी हो चुकी है उन्होंने कामना सिद्धि से अभिभूत होकर मां काली की पूजा की। हवन और आरती के बाद पूजा की पूर्णाहुति हुई। पूजा के दौरान ढाक की ध्वनि ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।