Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsFruit Prices Rise in Pakur After Kashmir Terror Attack

कश्मीर में आतंकी हमले के बाद फल के दाम पर असर

कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकुड़ में फलों के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं हुई है। सेव, अंगूर और केले की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। दुकानदारों का कहना...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Fri, 25 April 2025 04:25 PM
share Share
Follow Us on
कश्मीर में आतंकी हमले के बाद फल के दाम पर असर

पाकुड़। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बाजार में फलों के दामों को बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि इससे ग्राहकों को किसी भी तरह का कोई परेशानी नहीं है। शहर से लेकर गांव तक फलों के दामों में कुछ ही अंतर हुआ है। दुकानों ने बताया कि कश्मीर में विवाद होने से पहले फलों के दामों में कमी थी, घटना के बाद फलों का आना कम होने से रेट में उतार-चढ़ाव हुआ है। सेव, अखरोट, मोसमी के अलावे कई फलों के दामें बढ़ी है। शुक्रवार को शहर के हाटपाड़ा स्थित फल दुकान में एक ग्राहक द्वारा सेव की दाम पूछने पर दुकानदार ने तीन क्वालिटी का दाम बताया कि 200 रूपया से 250 रुपया किलो तक बिक रहा है। दुकानदार का कहना है कि फल के दामों में बढ़ोत्तरी होने पर ग्राहक खरीदारी करने में परेशान दिख रहे है। इधर महेशपुर प्रखंड के फल दुकानों में फलों की बिक्री तथा कीमत में बढ़ोतरी में कोई खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है। महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के अंबेदकर चौक स्थित फल विक्रेता असगर अली उर्फ माणिक ने बताया कि रोजा के महीने पूर्व फल की कीमतें कम थीं। पर रोजा का महीना प्रारंभ होते ही फलों के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। जो अबतक नहीं कम हुई है। कश्मीर के हालात तथा आंतकी हमले का असर फल की कीमतों पर अबतक नहीं पड़ा है। आनेवाले समय में क्या होगा, बताना मुश्किल है। असगर अली उर्फ माणिक ने बताया कि वर्तमान में सेव 240 रुपए प्रतिकिलो, केला 40 रूपए दर्जन, अंगूर 120 रुपए किलो, बेदाना 200 रुपए किलो, नाशपाती 200 रुपए किलो, कमला नींबू 180 रुपए किलो, काला अंगूर 300 रुपए किलो, अन्नानस 70 रुपए पीस, आम 140 रुपए प्रति किलो, तरबूज 20 रुपए किलो, मौसमी 80 रूपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। खीरा 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

पाकुड़िया में फलों की दुकानों में महंगायी दिखना शुरू हो गया है। दुकानदार गया प्रसाद रजक, जय प्रकाश गुप्ता, समीर यादव ने बताया कि कीमतों से ज्यादा असर यहां फलों की उपलब्धता पर पड़ा रहा है। हालांकि अभी पुराना स्टॉक पड़ा है जिस कारण कीमतों में कुछ खास इजाफा नहीं हुआ है। 120 रुपया किलो बिकने वाला अंगूर वर्तमान में 140 रु किलो मिल रहा है। केले का दर हालांकि अभी भी 40 रुपए किलो ही बना हुआ है। सेव अभी 220 से 250 रुपए किलो की दर बिक रहे है। दुकानदारों ने बताया कि भविष्य में सेव, अंगूर, कीवी, ऑरेंज की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने का संकेत मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें