प्रखंड स्तरीय संयोजक मंडली का हुआ गठन
हिरणपुर में मवेशी हाट परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैठक में जिला संयोजक मंडली का गठन किया गया। अजीजुल इस्लाम ने सदस्यों को झामुमो पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया। उन्होंने...
हिरणपुर, एसं । प्रखंड मुख्यालय स्थित मवेशी हाट परिसर में शुक्रवार को जिला संयोजक मंडली के प्रमुख अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड संयोजक मंडली का गठन किया गया। जिसमें इशहाक अंसारी व माणिक मरांडी के नेतृत्व में इमदाहूल हक, अकबर अंसारी, सोनू मरांडी, विकास रविदास, ध्रुव साहा, अब्दुल गनी, राजा हांसदा, जब्बार अंसारी, आनंदी मंडल, बाली मरांडी, पगान सोरेन, जंतु सोरेन, लखी साहा, एमानवेल मुर्मू, करिम अंसारी को सदस्य बनाया गया। सभी प्रखंड संयोजक मंडली के सदस्यों को जिला प्रमुख अजीजुल इस्लाम ने गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को झामुमो पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया। वहीं 2 फरवरी झामुमो स्थापना दिवस समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को दुमका पहुंचने की अपील की। इसके अलावा पंचायत स्तरीय कमिटी का विस्तार करने का भी निर्देश दिया। संयोजक प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ दिलाएं। बैठक में 26 जनवरी के अलावे संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर जिला संयोजक मंडली के सदस्य श्याम यादव, समद अली, सुनील टुडु, केंद्रीय सामिति सदस्य दीपु मुर्मु, उप प्रमुख गनी मोमिन, मुसलुद्दीन अंसारी, जब्बार अंसारी, मो. इमरान आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।