Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsEmotional Farewell Ceremony for Retired ASI Amarnath Ram in Hirapur

सेवानिवृत्त एएसआई को दी गई भावभीनी विदाई

हिरनपुर में शुक्रवार शाम को सेवानिवृत्त एएसआई अमरनाथ राम के लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शॉल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 9 March 2025 03:38 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत्त एएसआई को दी गई भावभीनी विदाई

हिरनपुर। शुक्रवार शाम को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्त हुए एएसआई अमरनाथ राम को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने की। मौके पर मुख्य रूप से सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं अन्य लोगों ने सेवानिवृत्त हुए एएसआई अमरनाथ राम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में इन्होंने बेहतरीन ढंग से पुलिस व पब्लिक के रिलेशन को स्थापित किया है। मालूम हो कि सेवानिवृत्त एएसआई की पहली पोस्टिंग 14 अक्टूबर 1999 में लोहरदगा जिले में कांस्टेबल के पद पर हुई थी। जबकि 28 फरवरी 2025 को वो सेवानिवृत्त हो गए। मौके पर लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु उपाध्याय, एसआई आरडी सिंह, गोपाल महतो, सूर्या कुमार राम, गौरी शंकर, अनिल कुमार पंडित मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें