Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsEaster Sunday Celebrations Across District Churches with Messages of Love and Forgiveness

हर्षोल्लास संग मसीही समुदाय ने मनाया ईस्टर संडे

पाकुड़। प्रतिनिधिहर्षोल्लास संग मसीही समुदाय ने मनाया ईस्टर संडे...लीडहर्षोल्लास संग मसीही समुदाय ने मनाया ईस्टर संडे...लीडहर्षोल्लास संग मसीही समुदाय

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 20 April 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
हर्षोल्लास संग मसीही समुदाय ने मनाया ईस्टर संडे

जिलेभर के चर्चों में हर्षोल्लास के साथ रविवार को ईस्टर संडे मनाया गया। ईसा मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में मनाया जाने ईस्टर को पास्का के नाम से भी जानते हैं। बाइबल की मान्यता के अनुसार यहुदी अत्याचारी राजाओं द्वारा मृत्यु दंड देने के बाद मृत्यु के तीसरे दिन उनका पुनरुत्थान हो जाता है। इस खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है। धनुषपूजा स्थित चर्च में पास्टर शर्मिला सोरेन ने आदिवासी में प्रार्थना सभा करायी। उन्होंने लोगों को यीशु मसीह के बताए रास्ते पर चलने का सलाह दी। कहा कि लोग अपनी स्वाभाव को बदलें और प्रेम को अपनाएं। वहीं जिदातो स्थित मेथोडिस्ट चर्च में पास्टर स्टीफन सोरेन ने प्रार्थना सभा करायी। उन्होंने मौजूद लोगों को बताया कि ईसा मसीह का संदेश है कि लोग प्रेम से संसार में रहे। ईस्टर संडे के दिन लोग चर्च में आकर विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के प्रभु यीशु मसीह थे। दुनिया को सत्य और प्रेम का संदेश देने वाले थे। इधर संग्रामपुर चर्च में पास्टर स्टीफन सोरेन ने ईस्टर संडे पर लोगों को विशेष प्रार्थना सभा करायी। लोगों को बताया कि ईसा मसीह को नुकसान करने वाले लोगों को माफ कर दिया था। उनकी सोच थी कि शत्रुता भुला कर क्षमा का संदेश लोगों तक फैलाना है। ईसा मसीह हमेशा सत्य के रास्ते पर चलते थे, इसलिए आज भी उनको याद किया जाता है। इस खास दिन पर ईसाई लोग प्रभु यीशु के जीवित होने पर एक दूसरे को बधाई देते है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें