Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsEaster Peace Procession in Pakur Thousands of Christians Participate

शांति यात्रा निकाल ईसाई समुदाय ने की शांति व आपदा से बचाव की प्रार्थना

पाकुड़ में यूनाइटेड क्रिश्चयन फोरम द्वारा ईस्टर के उपलक्ष्य में खिस्ट राजा की शांति शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। हजारों ईसाई समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया, जो जिदातो मिशन से शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 13 April 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
शांति यात्रा निकाल ईसाई समुदाय ने की शांति व आपदा से बचाव की प्रार्थना

पाकुड़। प्रतिनिधि यूनाइटेड क्रिश्चयन फोरम की ओर से ईस्टर के उपलक्ष्य में खिस्ट राजा की शांति शोभा यात्रा शनिवार को जिदातों मिशन से निकाली गयी। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ईसाईय समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा जिदातो मिशन से निकल कर धनूषपूजा मेथोडिस्ट चर्च तक पहुंचा। जहां आयोजित कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गयी। जिदातो मिशन में कार्यक्रम को लेकर सुबह 11 बजे से ही लोगों का जमावाड़ा होने लगा था। शभा को लेकर सभी लोग खजूर की डाली लेकर पहुंचे। कार्यक्रम को लेकर ईसाई समुदाय की महिलाओं ने धर्म गुरूओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में पहुंचे सिविल एसडीओ साइमन मरांडी को पास्टर ने शॉल ओढाकर सम्मानित किया। मोम्बाती जलाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सिविल एसडीओ ने बताया कि रैली के दौरान लोग एक साइड से होकर जाएंगे। साथ ही चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि शोभा यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो।

धनूषपूजा चर्च स्थल तक रैली पहुंच गया लेकिन लम्बी लाइन गांधी चौक तक रही। पाकुड़ में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ। यात्रा के दौरान देश, राज्य एवं जिलावासियों के लिए प्रार्थना किया। कहा कि रैली के माध्यम से प्राकृतिक आपदा के संकट से बचने के लिए जैसे वर्षाका ना होना, महामारी के रोकथाम हेतु विशेष प्रार्थना और अन्य सेवा करने हेतु सभी समुदायों को जागरूक करने की बात कही। शोभायात्रा के दौरान झांकी में बच्चियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर अध्यक्ष फादर थोमस हांसदा, सचिव स्टीफन सोरेन, कोषाध्यक्ष ईमानवेल चित्रकार, श्रमिला सोरेन, फादर केथा, ईमानवेल, रौशन के अलावे अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें