Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsBuddha Purnima Celebrated with Prayers for World Peace in Siddharth Nagar

भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

पाकुड़। प्रतिनिधिभगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पणभगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पणभगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर कि

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Mon, 12 May 2025 04:02 PM
share Share
Follow Us on
भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रेलवे कॉलोनी स्थित सिद्धार्थ नगर में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर आमजनों सहित मोहल्ले वासियों में निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा के नेतृत्व में माल्यार्पण कर नमन कर विश्व की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधानसभा के प्रत्याशी रहे अजहर इस्लाम, भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय मौजूद थे। माल्यार्पण के क्रम में बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघ शरण गच्छामि का उद्घोष किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बुद्ध पूर्णिमा को ही बैसाख पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन महात्मा बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनीवन में ईसा पूर्व 556 में हुआ था।

भगवान बुद्ध ने नई दिशा दी। भगवान बुद्ध ने छुआछूत सामाजिक बुराइयों की भावना को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया। विश्व शांति, अहिंसा और करूणू का संदेश दिया। निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा ज्ञान शांति और आत्मनिरीक्षण का प्रतीक है। लोग बहुत श्रद्धा पूर्वक मानते हैं। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व उनके आदर्शों और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मौके पर सुशील साहा, रूपेश मंडल, मुरारी मंडल, अनिकेत गोस्वामी, अशोक प्रसाद, पिन्टू हाजरा, मनोरमा देवी, श्याम पोद्दार, मिथिलेश मंडल, अर्चना पोद्दार, अल्पना मुखर्जी के अलावे अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें