Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsBJP Celebrates 46th Foundation Day with Flag Hoisting and Celebrations

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया

पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने 46वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया और मिठाई बांटी। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। स्थापना...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 6 April 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया

पाकुड़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्त्ताओं के बीच मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को हुई पार्टी की स्थापना के बाद से भाजपा ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा किभारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म-मानवदर्शन को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। भारतीय जनता पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की।

जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को समाप्त और तीन तलाक व वक्फ बोर्ड बिल को पास होते देखा है। भाजपा हर गांव-बस्ती में जाकर आरक्षण के प्रति लोगों में फैलाई भ्रांतियों को दूर करेगी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह 6 से 12 अप्रैल तक जिले में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालयों और अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ सेल्फी लेकर पोस्ट करेंगे। मौके पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्ना मिश्रा, सपन दूबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, हिसाबी राय, पवन भगत शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें