Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsArrest Made in Deogarh Rape Case Accused Sent to Jail

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

महेशपुर में, प्रभारी थाना प्रभारी अरविंद राय ने मंगलवार को देवघर से दुष्कर्म के आरोपित राखाल कुमार पाल को गिरफ्तार किया। महिला ने 26 जनवरी 2025 को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Tue, 4 March 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

महेशपुर। प्रभारी थाना प्रभारी अरविंद राय ने मंगलवार को देवघर से दुष्कर्म के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती गांव निवासी राखाल कुमार पाल है। आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया। नामजद आरोपित के खिलाफ बीते 26 जनवरी 2025 को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक 29 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने तथा मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। जिसे महेशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देवघर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें