संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पाकुड़ में संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 149वीं जयंती समारोह लायंस क्लब में आयोजित की गई। लोगों ने गाडगे महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अतिथियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते...

पाकुड़, प्रतिनिधि। संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 149वीं जयंती समारोह रविवार को लायंस क्लब में आयोजित की गई। दलित समाज सुधार मंच के द्वारा आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने गाडगे महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने संत गाडगे की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाडगे महाराज एक महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना जीवन गरीब और असहाय लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिले, जिनमें संत गाडगे महाराज पुरस्कार भी शामिल है। उनके अनुयाई आज भी उनके आदर्शों को अपनाते हैं और समाज सेवा का काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, प्रदीप रजक,मंजीत लालगंज रजक,कार्तिक कुमार, शर्मिला रजक, वरुण रजक, संजय रजक, विनय रजक, ठाकुर बैठा, बंटी रजक, उमेश रजक सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इस कार्यक्रम में पाकुड़ में अखिल भारतीय धोबी महासंघ का पाकुड़ जिला इकाई के गठन पर चर्चा की गई ।चर्चा में बहुत जल्द ही पाकुड़ जिला इकाई का गठन कर प्रदेश कमेटी को सूची उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।