121-Hour Akhand Harinam Sankirtan Begins at Shiv Sheetala Temple in Pakur शीतला मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur News121-Hour Akhand Harinam Sankirtan Begins at Shiv Sheetala Temple in Pakur

शीतला मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

पाकुड़ के शिव शीतला मंदिर में 121 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शनिवार से प्रारंभ हुआ। विद्वान पुरोहितों ने पूजा अर्चना की और कीर्तन मंडली ने हरि नाम संकीर्तन किया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Mon, 12 May 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
शीतला मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर में 121 घंटाव्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन शनिवार से शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान पुरोहितों ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद कीर्तन मंडली ने हरि नाम संकीर्तन प्रारंभ किया। यजमान के रूप में संजू टेवरीवाल पत्नी संग बैठे। साहेबगंज जिला के महादेवगंज के कीर्तनीया पार्टी द्वारा भगवान की लीलाओं अपने मुखारविंद से वर्णन किया। गवैया में रंजीत मंडल और दिलीप मंडल ने अपनी वाणी से राधा कृष्णा लीलाओं के वर्णन किया। वही ढोलक पर धर्मेंद्र मंडल, जल मंजीरा में नीरज मंडल और विद्यासागर मंडल ने गीत भजन के द्वारा राधा कृष्ण के लीलाओं का वर्णन करते रहे।

राधा कृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुन भक्ति भाव विभोर हो उठे। भक्तों ने राधा कृष्ण लीलाओं को सुन कर कहा कि लीला का वर्णन सुनना सौभाग्य की बात है। कीर्तन सुनने के लिए काफी संख्या में बच्चे महिलाएं पुरुष श्रद्धालु के साथ शिव शीतला मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे। बता दें कि यह आयोजन 15 मई तक चलेगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजू टेबड़ीवाल ने बताया कि यह परंपरा उनके पूर्वजों ने शुरू की थी। समापन 15 मई को यज्ञ के साथ होगा। इस दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के सचिव संजय भगत, वरिष्ठ सदस्य विनोद टेबड़ीवाल, अन्नू अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, कुंदन ठाकुर, मुन्ना भगत, अनिल टेबड़ीवाल, प्रदीप टेबड़ीवाल, मोहन सिंह और आनंद सरकार समेत कई सदस्य मौजूद थे। हर साल दूर-दराज से लोग इस संकीर्तन को देखने आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।