युवा क्लब की बैठक आयोजित
लोहरदगा के झलजमीरा पंचायत में किशोर-किशोरी युवा क्लब की बैठक हुई। एएनएम प्रमिला एक्का ने बताया कि शादी की निर्धारित उम्र से पहले विवाह करना कानूनन अपराध है। सही उम्र में विवाह करने से शारीरिक और...

सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के झलजमीरा पंचायत अन्तर्गत स्वास्थ्य आरोग्य मन्दिर गगेया में किशोर-किशोरी युवा क्लब की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी। एएनएम प्रमिला एक्का ने कहा कि शादी के लिये निर्धारित उम्र से पहले लड़के-लड़कियों का विवाह करना कानूनन अपराध है। कानून का उल्लंघन करने पर लड़का या लड़की के माता-पिता को कानूनन सजा हो सकती है। सही उम्र में विवाह करने से लड़के-लड़कियों को किसी तरह की शारीरिक या मानसिक परेशानी नहीं होती है। किशोर-किशोरी अपनी समस्याओं और बातों को मैत्री केंद्र की सहायता से बता सकते हैं। उनकी हर बात को गोपनीय रखा जायेगा। बैठक के बाद उपस्थित किशोर-किशोरियों को एक-एक लंच बाक्स देकर प्रोत्साहित किया गया।
मौके पर स्वास्थ्य सहिया शकुन्तला देवी, प्रभावती देवी, गरिमा कुमारी, सपना कुमारी, साक्षी कुमारी, राहुल उरांव, सरस्वती कुमारी, शिवानी कुमारी, सेलेम उरांव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।