Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsVillagers Gather in Lohardaga to Demand Swift Resumption of Canal Work

नहर मरम्मत बंद कराने वालों के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण

लोहरदगा के कैरो प्रखंड के नरौली झखरा बगीचा में ग्रामीणों ने बैठक की। उन्होंने नंदनी नहर के ढलाई कार्य की तेज गति और पारदर्शिता की मांग की। पिछले 25 फरवरी को कार्य बंद कर दिया गया था, जिससे किसान नाराज...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाTue, 4 March 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
नहर मरम्मत बंद कराने वालों के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण

कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड के नरौली झखरा बगीचा में मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इस दौरान जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम प्रधान, पहान, पुजार, वार्ड सदस्य सहित कई ग्रामीण उपस्थित हुए।

ग्रामीणों ने कहा कि नंदनी के तीनों नहर के कैनाल की ढलाई कार्य किया जा रहा है। यह कार्य वर्ष 2022 से शुरू हुई है। नहर कैनाल के ढलाई कार्य शुरू होने से कैरो, भंडरा, कुडू और लोहरदगा प्रखण्ड के दर्जनों गांव के किसान काफी खुश हैं। यह कार्य काफी तीव्र गति औऱ पारदर्शिता के साथ हो रही है। पिछले 25 फरवरी को

ढलाई कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है, कहकर काम बंद करा दिया गया था। कुछ बिचौलियों द्वारा कर्मियों को धमकी भी दी गई थी, कि अगले आदेश तक काम बंद रखें।

इससे आस-पास के किसान काफी क्रोधित हैं। उन्होंने कहा कि जब से नहर कार्य प्रारंभ हुआ है, नहर का पानी बन्द है। नहर की ढलाई जल्दी होगी, तो कैनाल में पानी जल्दी छोड़ा जाएगा। इससे हम किसान लाभान्वित होंगे। मरम्मती कार्य अच्छे तरीके से होने के बावजूद काम बंद करा दिया गया। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्य में लगे कर्मी हमलोगों के मेहमान हैं। इनका सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्य जल्द शुरू होना चाहिए, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव, मुखिया अरविंद उरांव, पंचायत समिति सदस्य सुखमनी देवी, उपमुखिया पार्वती देवी, वार्ड सदस्य शहजादी खातून, ग्राम प्रधान वीरू उरांव, मनोज उरांव, अजीम अंसारी, जयमंगल साहू, अनवर अंसारी, बलराम साहु, प्रवीण साहू आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें