शहादत दिवस पर स्व तिलेश्वर साहु की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
लोहरदगा में शनिवार को पूर्व अध्यक्ष स्व तिलेश्वर साहु के शहादत दिवस पर छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि तिलेश्वर साहु केवल...

लोहरदगा, संवाददाता। झारखण्ड प्रदेश तेली उत्थान समाज सह झारखण्ड प्रदुषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व तिलेश्वर साहु के शहादत दिवस पर शनिवार को छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा के अधिकारियों ने कृषि बाज़ार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि स्व तिलेश्वर साहु सिर्फ तेली समाज के नेता नहीं थे। सभी समाज और सभी धर्मावलम्वी के नेता थे। झारखण्ड में बहुत कम समय में ही सर्वमान्य नेता के रूप में उभर कर आगे बढ़ रहे थे। पर उनके राजनीतिक विरोधियों को राजनीति के क्षेत्र में खतरा महसूस होने लगा। जिसके कारण उनकी हत्या कराई गयी। तेली समाज उनके सपनों को पूरा करने में हर तरह से लगा हुआ है। तेली समाज सभी जिलों में संगठित है। मौके पर संरक्षक सह कोर कमेटी संयोजक प्रो शिवदयाल साहू, संरक्षक लाखपति साहू, सोहन साहू, विदेशी साहू, रोहित साहू, रामबिलास साहू, बजरंग साहू, दिनेश प्रसाद, राजा साहू, बिंदेश्वर साहू आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।