Tribute to Ashok Yadav A Loss for Congress in Lohardaga अशोक यादव कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे: विधायक, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsTribute to Ashok Yadav A Loss for Congress in Lohardaga

अशोक यादव कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे: विधायक

। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि अशोक यादव का आकस्मिक निधन की सूचना पाकर स्थानीय विधा

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाThu, 24 April 2025 03:47 PM
share Share
Follow Us on
अशोक यादव कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे: विधायक

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि अशोक यादव का आकस्मिक निधन की सूचना पाकर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डा रामेश्वर उरांव ने विधायक कार्यालय बरवाटोली में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा कि अशोक यादव कांग्रेस पार्टी के सच्चे और निष्ठावान नेता थे। उनके निधन से सिर्फ लोहरदगा कांग्रेस को ही नहीं बल्कि प्रदेश कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस को क्षति हुई है। वह कांग्रेस पार्टी के नेता के साथ एक बेहतर समाजसेवी थे। अपने समाज के अगुवा भी थे। उनके इस प्रकार से हम सभी से दूर हो जाना बहुत ही दुखद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।