Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsTragic Incident Soldier Kills Wife in Domestic Violence Attempts Suicide

सेना के जवान ने अपने ससुराल में की पत्नी की पीटकर हत्या

लोहरदगा के कैरो प्रखंड में एक सैनिक ने अपनी पत्नी नेहा कुमारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच विवाद के बाद सोमेश्वर उरांव ने नेहा को गंभीर चोट पहुंचाई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSun, 9 March 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
सेना के जवान ने अपने ससुराल में की पत्नी की पीटकर हत्या

कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड बस्ती में सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। गुमला जिला के सिसई प्रखण्ड बस्ती निवासी सोमेश्वर उरांव 27 वर्ष का विवाह तीन वर्ष पूर्व कैरो प्रखंड बस्ती निवासी वशिष्ट उरांव की पुत्री नेहा कुमारी के साथ हुई थी। सोमेश्वर सेना का जवान था। उसकी नौकरी नौ साल पहले हुई थी। सोमेश्वर और नेहा शादी के बाद राजी खुशी से रह रहे थे। वह रांची में एक किराये के मकान में रहते थे। उनका एक दो वर्ष का बेटा भी है। सोमेश्वर कुछ दिन पहले छुट्टी में रांची आया था। इसके बाद अपने परिवार के साथ कैरो ससुराल आया था। जहां शुक्रवार को दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। सोमेश्वर ने नेहा की पिटाई कर दी। जिससे नेहा के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सोमेश्वर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उसको फंदा में झूलने से बचा लिया। बताया गया कि सोमेश्वर सीधा-साधा और मृदुल भाषी था। वह पत्नी के साथ राजी खुशी से रह रहे थे। लेकिन अचानक सोमेश्वर द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने से लोग अचंभित हैं। कैरो पुलिस नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सोमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें