Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsTragic Accident Woman Killed by Reckless Driver in Lohardaga

महिला की मौत में हाइवा चालक पर केस दर्ज, गया जेल

लोहरदगा के भंडरा-सिसई मुख्य सड़क पर रविवार को हाइवा से कुचले जाने से 32 वर्षीय बिरसमुनी उरांव की मौत हो गई। वह महिला मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौट रही थी। आरोपी चालक राहुल कुमार यादव के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 12 March 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
महिला की मौत में हाइवा चालक पर केस दर्ज, गया जेल

भंडरा, प्रतिनिधि।लोहरदगा के भंडरा-सिसई मुख्य सड़क के सरनाटोली मोड़ के समीप रविवार को हाइवा से कुचलकर धानामुंजी गांव की महिला की मौत के मामले में भंडरा पुलिस ने मृतक महिला के पति के लिखित बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पति ने आरोपी चालक सिसई थाना क्षेत्र के लेकया डुमबर टोली निवासी राहुल कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हाइवा को जब्त कर लिया गया है। मृतक महिला के पति ने पुलिस को बताया कि 32 वर्षीय बिरसमुनी उरांव गत रविवार को लोहरदगा से महिला मंडल के ट्रेनिंग कार्यक्रम में गई थी। शाम में सेमरा रोड से पैदल घर आ रही थी। इसी क्रम में बलसोता सरनाटोली के समीप मुख्य सड़क पर पीछे से आ रही हाइवा जेएच 24 बी 6634 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। हाइवा का चालक घटना के बाद तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगा। जिसे लोगों ने पीछा कर पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई थी। इधर भंडरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को लोहरदगा जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें