सड़क हादसे में बाइक सवार तीन घायल, रिम्स रेफर
कुडू-रांची मुख्य पथ एनएच 39 चेटर मोड़ के पास हुए एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर होने पर...

कुडू, प्रतिनिधि।कुडू-रांची मुख्य पथ एनएच 39 चेटर मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जिंगी गांव निवासी अमरजीत उरांव (20 वर्ष, पिता बिंदेश्वर उरांव), अजय उरांव (20 वर्ष पिता विजय उरांव) और इमरोज़ अंसारी (25 वर्ष पिता कय्यूम अंसारी) शामिल हैं। घटना गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर पड़े घायलों को कुडू पुलिस ने कुडू सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। जहां तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों के रिम्स रेफर कर दिया। घायलों से मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन से बचने के क्रम में हादसा हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।