Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsQawwali Program Held in Honor of Martyr Sheikh Bhikhari with Quran Recitation

शेख भिखारी की याद में कुरआन ख्वानी का आयोजन

लोहरदगा में तहरीक-ए-अमन सोसायटी द्वारा शहीद शेख भिखारी की शान में कव्वाली प्रोग्राम से पहले मदरसा गुलशन ए इस्लामिया और फैजान ए गरीब नवाज नूरी में कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया। इस दौरान अमन-चैन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाMon, 24 Feb 2025 01:00 AM
share Share
Follow Us on
शेख भिखारी की याद में कुरआन ख्वानी का आयोजन

लोहरदगा, संवाददाता। अमर स्वतंत्रता सेनानी देश के महान क्रांतिकारी शहीद शेख भिखारी की शान में आयोजित कव्वाली प्रोग्राम की शुरूआत से पूर्व रविवार को तहरीक-ए-अमन सोसायटी नारी नवाडीह की ओर से मदरसा गुलशन ए इस्लामिया नवाडीह व फैजान ए गरीब नवाज नूरी में कुरआन ख्वानी का प्रोग्राम किया गया। जिसमें मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। इस बीच प्रोग्राम से पहले कुरआन ख्वानी और मिलादे पाक की तिलावत कर क्षेत्र में अमन-चैन की दुआएं मांगी गई। साथ ही कुरआन ख्वानी और मिलादे पाक के पश्चात फातिहा पढ़ी गई।

कुरआन ख्वानी व मिलादे पाक और फातिहा प्रोग्राम में मुख्य रूप से हाफिज आलम रजा हसमती, मौलाना वाहिद, हाफिज हबीबुल्लाह हसमती सोसायटी के अध्यक्ष एकरामुल अंसारी महासचिव रौनक इकबाल कोषाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, अंजुर अंसारी, रेयाज अंसारी, अब्दुल हन्नान अंसारी, साकिर अंसारी, हातिम अंसारी, जियाउल अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, नसीम अंसारी, अकबर अंसारी, कैश आलम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें