Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsPolice Arrests Fugitive Husband in Lohardaga for Failing to Provide Alimony

फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फरार पति रोबिन उरांव को गिरफ्तार किया। उसे अदालत के आदेश पर पत्नी को भरण पोषण देने में विफल रहने के आरोप में पेश किया गया। अदालत ने पति को जेल भेजने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSun, 9 March 2025 02:39 AM
share Share
Follow Us on
फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु बड़का टोली निवासी फरार वारंटी को सेन्हा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर बरामद कर अदालत में प्रस्तुत किया। बताया जाता है कि सेरेंगहातु बड़का टोली निवासी शनिचरवा उरांव का 26 वर्षीय पुत्र रोबिन उरांव को न्यायालय के आदेशानुसार जीआर 47/24 मामला में पत्नी को जीविकोपार्जन के लिए भरण पोषण नहीं देने के आरोप पर सेन्हा पुलिस द्वारा आरोपी पति को बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस संदर्भ में एसआई मनीष कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि पति के विरुद्ध पत्नी को जीविकोपार्जन के लिए भरण पोषण के लिए न्यायालय द्वारा राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। जिसे पति द्वारा पत्नी को भरण पोषण राशि नहीं देने पर पत्नी द्वारा न्यायालय में अर्जी लगते हुए न्याय का अपील किया गया था। आवेदिका के अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायालय के आदेशनुसार आरोपी पति रोबिन उरांव के गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। जिसके आलोक में अनुसंधान पुलिस अधिकारी ने न्यायालय के आदेश को अमल करते मामले को संज्ञान में ले पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर लोहरदगा जेल भेजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें