Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsNine Women Laborers Injured in Tempo Accident in Jamdi Village

मजदूरों से भरे टेम्पो पलटने से नौ महिलाएं घायल, दो रेफर

कुडू थाना क्षेत्र के जामडी गांव में रविवार को मजदूरों से भरा टेम्पो पलटने से नौ महिला मजदूर घायल हो गईं। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सभी महिला मजदूर घर ढलाई के लिए जा रही थीं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाMon, 24 Feb 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
मजदूरों से भरे टेम्पो पलटने से नौ महिलाएं घायल, दो रेफर

कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत जामडी गांव में रविवार को मजदूरों से भरे टेम्पो पलटने से नौ महिला मजदूर घायल हो गए। जिसमें से दो घायलों को कुडू सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। बताया जाता है कि सभी महिला मजदूर जामडी गांव से टेम्पो में बैठ कर माराडीह वाले रास्ते से घर ढलाई में मजदूरी करने जा रहे थे। टेंपू जामडी से कुछ जाकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिससे सभी घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू पहुंचाया। रेफर मजदूरों में कुडू के जामडी निवासी 47 वर्षीय सुमित्रा उरांव, कुडू जामुन टोली निवासी 24 वर्षीय बच्चन भगत को गंभीर चोट आई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। वहीं तेतरी उरांव, दुलारी उरांव, रेशमी उरांव, चरिया उरांव, सरिता उरांव, सावित्री उरांव, सुशांती उरांव का कुडू अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें