Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsNCB Busts Major Ganja Smuggling Ring in Jharkhand and Bihar Arrests Seven

एनसीबी ने बिहार के आरा निवासी दो लोगों को रांची से गिरफ्तार किया

झारखंड के लोहरदगा जिले में एनसीबी की विशेष टीम ने 250 किलो से अधिक गांजा बरामद किया। शुक्रवार को बिहार और झारखंड के शहरों में छापेमारी में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSat, 22 Feb 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
एनसीबी ने बिहार के आरा निवासी दो लोगों को रांची से गिरफ्तार किया

कुडू(लोहरदगा), प्रतिनिधि। झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत कुडू में एनसीबी के विशेष टीम के द्वारा पकड़े गए 250 किलो से अधिक गंज मामले में शुक्रवार को बिहार और झारखंड के कई शहरों में छापेमारी की गई।

एनसीबी सीनियर अधिकारी एम मीणा ने बताया कि टीम के द्वारा बिहार आरा और झारखंड के रांची जिले में छापेमारी की गई। गुरुवार को गांजा ,ट्रक और उसमें सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

श्रीमती मीणा ने बताया कि शुक्रवार को रांची से और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह दोनों आरा जिला के रहने वाले हैं। रांची में रहकर यह दोनों सड़क की सिचुएशन के बारे में तस्करों को जानकारी देने और गाड़ियों को सुरक्षित पार करवाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

लोहरदगा सिविल कोर्ट में एनसीबी के स्पेशल पीपी देवाशीष कार ने बताया कि सभी को रिमांड में लेने के बाद शुक्रवार रात्रि में विशेष अनुमति के बाद जेल भेज दिया गया है।

गांजा तस्करी के मामले में एनसीबी की टीम ने दो और तस्करों को गिरफ्तार किया। इस तरह कुल सात आरोपियों को एनसीबी ने अब तक गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम ने शुक्रवार को बिहार के गांजा तस्कर छोटन और अजय को रांची में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। सभी सातों आरोपियों को कुडू सरकारी अस्पताल सीएचसी में मेडिकल जांच के बाद लोहरदगा न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे एनसीबी के अधिकारी एम मीणा ने कहा कि छापामारी लगातार जारी है। अभी और कई लोग एनसीबी के रडार में है। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें