Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsNational Lok Adalat to be Held Virtually in Lohardaga on May 10

झारखण्ड के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन आज लोहरदगा से

लोहरदगा में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSat, 10 May 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
झारखण्ड के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन आज लोहरदगा से

लोहरदगा, संवाददाता।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को किया जाएगा। झारखण्ड में इसकी शुरूआत लोहरदगा जिले के नगर भवन से वर्चुअल माध्यम से झारखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश-सह-झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा किया जाएगा। इसमें झारखण्ड उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी भी मौजूद रहेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम पूर्वाह्न 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इस बाबत उपायुक्त-सह-डालसा उपाध्यक्ष डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने शुक्रवार को नया नगर भवन और सदर प्रखण्ड कार्यालय के समीप मैदान में लगाये जा रहे स्टॉल की तैयारियों का निरीक्षण किया। नया नगर भवन लोहरदगा में वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।

वहीं समीप मैदान में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, आधार, सामाजिक सुरक्षा, बैंक, स्वास्थ्य विभाग, डालसा, जेएसएलपीएस, नगर परिषद, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण, जल छाजन, परिवहन विभाग और हिण्डाल्को के कुल 20 स्टाल रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा परिसंपत्तियों का भी वितरण किया जाएगा। डालसा सचिव राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन के बाद लोहरदगा सिविल कोर्ट परिसर में कुल सात बेंचों के माध्यम से लोक अदालत में रेफर किये गये मामलों पर विचार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें