Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लोहरदगाMP takes part in BJP kuru block unit meeting

भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर बल

लोहरदगा भाजपा कुडू मंडल की बैठक पंडित दीन दयाल भवन में छह सितंबर को हुई।

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाFri, 6 Sep 2019 07:17 PM
share Share

लोहरदगा भाजपा कुडू मंडल की बैठक पंडित दीन दयाल भवन में छह सितंबर को हुई। इसमें सांसद सुदर्शन भगत विशेष रूप से मौजूद थे। इसमें नये कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, भाजपा के रीति-नीति व सिद्धांतों पर चर्चा के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया।

केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री की अगामी 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रस्तावित जन आशीर्वाद यात्रा के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा में एक दिन के प्रवास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद श्री भगत ने पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। बैठक में जिला अध्यक्ष राज मोहन राम, पूर्व विधायक मनीर उरांव, सुनैना कुमारी, नवीन कुमार टिंकु ने भी संबोधित किया। मौके पर धीरज प्रसाद, यदुनंदन तिवारी, पंकज भारती, अमित कुमार बंटू, संजय चौधरी, विपिन भारती, दुबराज वर्मा सहित सभी बूथों के अध्यक्ष, मंडल कोर कमिटी और प्रखंड कार्यकारिणी समिति के सदस्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें