Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsMajor Crackdown on Illegal Opium Cultivation in Lohardaga

किस्को में अफ़ीम की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में सलैया गंझू टोली में अवैध अफीम खेती पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद अफीम को काटकर आग लगा दी गई। छापेमारी में 20-25 किलोग्राम पोस्ता...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 19 March 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
किस्को में अफ़ीम की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला के किस्को थाना क्षेत्र के सलैया गंझू टोली में अवैध रूप से अफ़ीम की खेती पर किस्को पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। सलैया में करीब आधे एकड़ में अफीम की खेती की गई थी। इसकी गुप्त सूचना किस्को पुलिस को मिली, इसपर दूसरे दिन पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले ही रातों- रात अफीम को खेती से डोडा पोस्ता काट कर आग लगाकर नष्ट कर दिया गया।

किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज और एसएसबी के इंस्पेक्टर मनीष चौबे की अगुवाई में सलैया गंझू टोली निवासी रूपेश गंझू पिता चैतू गंझू के घर से छापेमारी में करीब 20 से 25 केजी पोस्ता डोडा बरामद किया गया। साथ ही नष्ट किये स्थान से पोस्ता का नष्ट अवशेष बरामद किया गया। इसके अलावा पोस्ता से चीरा लगाकर तरल पदार्थ निकाल कर चन्दवा में बेचने की बात स्वीकार की गई। तरल पदार्थ निकलने वाले गिलास भी बरामद किया गया। रूपेश नगेसिया और सीमा कुमारी को अफीम की खेती के अवैध कारोबार के मामले पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज ने कहा अफीम की खेती गैर कानून है। यह एक नशीला पदार्थ है।

एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा आठ के अनुसार कोई भी व्यक्ति अफीम, गांजा और भांग की खेती, व्यापार और तस्करी नहीं कर सकता है। प्रतिबंध के बावजूद यदि क्षेत्र में भांग की खेती की जाती है, तो वैसे लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसीलिए जो भी युवा भटक कर गलत रास्ते पर चला गया हैं। इस तरह के अवैध धंधे से जुड़ गया है, तो मुख्य धारा में लौट जाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें