Local Student Neerja Sharma Achieves 95 8 in CBSE Class 10 Aspires to be a Doctor डाक्टर बन गरीबों की सेवा करना चाहती है नीरजा, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsLocal Student Neerja Sharma Achieves 95 8 in CBSE Class 10 Aspires to be a Doctor

डाक्टर बन गरीबों की सेवा करना चाहती है नीरजा

लोहरदगा की नीरजा शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह डीएवी स्कूल में टापर्स में पांचवे स्थान पर हैं। नीरजा ने नियमित पढ़ाई और स्वाध्याय पर जोर दिया। उनका सपना...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाTue, 13 May 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
डाक्टर बन गरीबों की सेवा करना चाहती है नीरजा

लोहरदगा, संवाददाता।सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में लोहरदगा निरीक्षण समिति सदस्य जय प्रकाश शर्मा और रितु शर्मा की पुत्री नीरजा शर्मा ने कुल 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल, परिवार और समाज का मान बढ़ाया। डीएवी स्कूल में नीरजा टापर्स में पांचवें स्थान पर है।नीरजा ने बताया कि उसने पूरे साल नियमित पढ़ाई की। हर विषय को गंभीरता से लिया। बगैर किसी ट्यूशन के स्वाध्याय को प्राथमिकता दी। इसी लगन ने उसे यह सफलता दिलाई। नीरजा ने आगे विज्ञान विषय लेकर डाक्टर बनने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि उनके पिता जय प्रकाश शर्मा का सपना है लोहरदगा में एक बढ़िया चैरिटी हॉस्पिटल खोलना।

जिसमें गरीबों का मुफ्त और सस्ते में इलाज हो सके। मैं डॉक्टर बन कर उनके सपनों को साकार करना चाहती हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।