ईश्वरी मोहन शर्मा बने भंडरा महावीर मंडल के अध्यक्ष
लोहरदगा भंडरा प्रखंड में रामनवमी महोत्सव के आयोजन के लिए दुर्गा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईश्वरी मोहन शर्मा को अध्यक्ष, आनंद कुमार साहू को उपाध्यक्ष और अनित कुमार कुंदन को सचिव चुना गया।...

भंडरा, प्रतिनिधि।लोहरदगा भंडरा प्रखंड में रामनवमी महोत्सव के आयोजन के लिए निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर में स्थानीय लोगों ने बैठक कर महावीर मंडल के सदस्यों का चयन किया। साथ ही रामनवमी मेला का सफल आयोजन पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिये ईश्वरी मोहन शर्मा का चयन किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिये आनंद कुमार साहू, बालकृष्णा सिंह, भीमनाथ शाहदेव और बिंदु साहू का चयन किया। अनित कुमार कुंदन को सचिव, विवेक कुमार यादव, गिरधर प्रजापति, गोविंद महतो और आनंद सिंह को सहसचिव। भीम साहू और आनंद दुबे को कोषाध्यक्ष। ललन सोनार, चंदन लहेरी और विकास कुमार सिंह को संगठन मंत्री। राजेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, कुलदीप कच्छप, संजय साहू और दीपक अधिकारी मीडिया प्रभारी बनाये गये हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये किशोरी मोहन शर्मा, धनेश्वर साहू, अनिल साहू, प्रदीप सिंह, उतम गुप्ता, अनिल गुप्ता संरक्षक होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।