भगवान हनुमान समस्त मानव जाति के रक्षक हैं: कुलदीप सिंह
लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों ने...

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में शनिवार को चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद लोहरदगा के तत्वावधान में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री रंजीत साहू, प्रखंड मंत्री रामलगन महतो, बजरंग दल सेन्हा प्रखंड प्रमुख सुरेन्द्र साहू, समिति अध्यक्ष सुदेश्वर साहू, प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य के द्वारा कराया गया।विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता आयोजित हुआ। कुलदीप सिंह ने कहा कि हनुमान समस्त मानव जाति के रक्षक हैं। कबड्डी खेल प्रतियोगिता ने शिवाजी 35 अंक, दुर्गावती छह अंक के साथ कड़ी प्रतियोगिता के बीच टीम विजेता रही। विजेताओं को विश्व हिंदू परिषद के तरफ से विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उप विजेता टीम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
खेल प्रमुख सुधीर आचार्य को बेहतर कोच की भूमिका के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रविकांत कुमार को अध्यक्ष सुदेश्वर साहू के द्वारा नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि चार टीम बनाई गई थी। जिसमें छात्र की दो टीम शिवाजी ग्रुप, शंभाजी ग्रुप, छात्रा की दो टीम दुर्गावती और लक्ष्मीबाई टीम का गठन किया गया था।
प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है। इसमें सफलता की असीम संभावनाएं होती है। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष सुदेश्वर साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिभा देवी, मालती कुमारी, मीना देवी, संध्या कुमारी, रिंकी कुमारी, अंजनी देवी, सुभाषिनी देवी, अनुबाला देवी, सुधीर उरांव, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।