जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा ने शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी और पुस्तक मेला का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा...

लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी और पुस्तक मेला 2024-25 का आयोजन नगर भवन प्रखंड परिसर लोहरदगा में किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिजीत कुमार, नगर पर्षद प्रशासक मुक्ति कीडो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, विनय बंधु कच्छप, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, एमलिन सुरीन क्षेत्र प्रबंधक आकाश कुमार, लीगल एडवाइजर तृषा पांडे आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सातों प्रखंडों के चयनित प्रतिभागियों के बीच कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।