Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsFirst National Lok Adalat Organized in Lohardaga 1216 Cases Disposed

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1216 केसों का हुआ निष्पादन

लोहरदगा में शनिवार को पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश राजकमल मिश्रा और अन्य न्यायाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित किया। कुल 1216 वादों का निष्पादन हुआ और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSun, 9 March 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1216 केसों का हुआ निष्पादन

लोहरदगा, संवाददाता। शनिवार को के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सौजन्य से सिविल कोर्ट परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष, एडीजे द्वितीय नीरजा आसरी, सब जज द्वितीय अर्चना कुमारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट जया स्मिता कुजूर, एसपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन कर डालसा सचिव राजेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्कूलों में डालसा लोहरदगा द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उर्सलाइन कॉन्वेंट और डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पीएलवी नेम्हंति मिंज को कार्य को अच्छे ढंग से संपादित करने के लिए पुरुस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफलता पूर्वक करने के लिए छह बेंच का गठन किया गया था। जिसमें बेंच संख्या एक इलेक्ट्रिसिटी एक्ट मामले के लिए जिला जज प्रथम अखिलेश कुमार तिवारी, बेंच संख्या दो फैमिली वाद, एमएसीटी केस, क्रिमिनल अपील, सिविल अपील और मेट्रिमोनियल केस के मामलों के लिए जिला जज द्वितीय निरजा आसरी, बेंच संख्या तीन एमवी एक्ट, म्युनिसिपल, लेबर, रेवेन्यू, सर्टिफिकेट केस सहित अन्य मामलों के लिए सब जज द्वितीय अर्चना कुमारी, बेंच संख्या चार एनआई एक्ट, एक्साइज केस, मिनिमम वेजेज केस सहित अन्य मामलों के लिए सीजेएम केके मिश्रा, बेंच संख्या पांच बीएसएनएल, बैंकों के मामलों के लिए जेएम प्रथम जया स्मिता कुजूर और बेंच संख्या छह कंज्यूमर फोरम के लिए कंज्यूमर फोरम के सदस्य नन्द लाल प्रसाद के नेतृत्व में बेंच का गठन किया गया। उन्होंने आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में कुल 1216 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही 1,97,71,717 रुपए की वसूली हुई। निस्तारित किए गए वादों में कुल 219 वाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे।

मौके पर डीजे प्रथम अखिलेश कुमार तिवारी, पीएलए चेयरमैन शिव कुमार, एसडीओ अमित कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पुजारी, अधिवक्तागण, बैंक कर्मी, पीएलवी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें