Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsCelebrating Buddha Jayanti at Saraswati Shishu Vidya Mandir Kudu with Reverence

भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाएं: अनुराधा

लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या ग्यारह--12 मई भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाएं: अनुराधा

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाTue, 13 May 2025 12:50 AM
share Share
Follow Us on
भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाएं: अनुराधा

कुडू, प्रतिनिधि।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुडू में सोमवार को भगवान बुद्ध की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जयंती का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव अनुराधा कुमारी सिंह और प्रधानाचार्य रुपेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान बुद्ध के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन और पुष्पार्चन किया गया। कक्षा अष्टम की छात्रा आकृति लोहरा, नवम की रिया उरांव, तृतीय के हेमन्त उरांव ने भगवान बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डाला। सचिव अनुराधा कुमारी ने कहा कि ज्ञान, संयम और शांति की राह पर चलें। बुद्ध के विचारों को जीवन में ढालें। भगवान बुद्ध को आज के दिन ज्ञान प्राप्त होने के कारण इसे ज्ञान पूर्णिमा भी कहा जाता है।

उनके जीवन में तीन अधिक महत्वपूर्ण घटनाएं रही है पहले उनका जन्म, दूसरा ज्ञान और तीसरा मोक्ष यह सभी एक ही तिथि पर आते हैं। बोधगया में उन्होंने ज्ञान प्राप्त किया। बुद्ध के रूप में जाने गए। बुद्ध ने अपने ज्ञान को दूसरों के साथ साझा करने के लिए सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया।मौके पर नितेश उरांव, पिंकी देवी, पार्वती देवी , मानसी कुमारी, सत्येंद्र कुमार यादव, प्रतिमा कुमारी, धनोज महतो, श्यामली भारती आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें