संविधान की मूल अवधारणा को सुदृढ़ करेगा एक देश एक चुनाव बिल--ओम
झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने 'एक देश एक चुनाव' बिल का स्वागत किया। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने वाला कदम बताया। इस विधेयक के लागू होने से चुनाव खर्च और समय की बचत होगी।...

लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने "एक देश एक चुनाव" बिल को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने का स्वागत करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने के भाजपा सरकार के द्वारा उठाया गया एक बडा कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि यह भारतीय संविधान के मूल अवधारणा को और अधिक सुदृढ़ करेगा। यह 129वां संविधान संशोधन विधेयक न्यायिक समीक्षा, संविधान का संघीय चरित्र और संविधान की सर्वोच्चता जैसे सिद्धांतों का पूरा ध्यान रखकर तैयार किया गया है। इस विधेयक के लागू होने से देश के ऊपर हो रहे चुनाव के खर्चों के साथ समय की भी बचत होगी। विकास के कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेंगे। उन्होने विपक्ष पर इस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी नकारात्मकता, सरकार के देश को आगे लाने के प्रयासों पर पानी फेरने का कार्य कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।