Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लोहरदगाBJP Meeting in Lohardaga Prepares for Yogi Adityanath s Upcoming Visit

योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा

लोहरदगा से मैटर फाइल संख्या बारह-- 19 सितंबर योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारी

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाThu, 19 Sep 2024 06:02 PM
share Share

लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा नगर मंडल की बैठक अटल भवन में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी नगर प्रभारी नवीन कुमार टिंकू उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी कार्यक्रम 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोहरदगा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरे जिले में की जा रही है। ताकि 27 सितंबर को कार्यक्रम सफल हो। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह खूंटी विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने मौके पर कहा कि आज पूरे देश के चहेते उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन लोहरदगा जिला में हो रहा है। इसको लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है। माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई है। उसे पूरी इमानदारी से निभाएं। भारतीय जनता पार्टी के नगर प्रभारी नवीन कुमार टिंकू ने कहा कि लोहरदगा जिले के सभी बूथ की बैठक की जा रही है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में स्थापित हो। मौके पर जिला महामंत्री संजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष, अजय पंकज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष समेला भगत, जिला मंत्री मीणा बाखला, जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव, कार्य समिति सदस्य सरोज प्रजापति, संकल्प पत्र नगर संयोजक सत्यम कुमार, जिला पूर्व नेत्री भारती सिंन्हा,जिला मंत्री मिथुन तमेडा़, जिला कार्य समिति सदस्य विनोद राय, संजय बर्मन, बिंदिया देवी, सरस्वती देवी, राम लखन उरांव, अशोक कसकर, अशोक सोनी, कमलेश कुशवाहा,जय गोविंद साहू, मुरलीधर अग्रवाल, शीतल कर्मकार, दीपक कर्मकार, मधु देवी, मनीषा देवी, अनिल कुमार ठाकुर, ओमप्रकाश कसकर, गणेश शर्मा, अनुभव कसकर, प्रद्युमन पाठक, अमृत कसकर, आदित्य कुमार, माधव कुमार, हिमांशु गुप्ता, आदर्श सोनी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें