राज्य सरकार जनता के साथ कर रही विश्वासघात: बिंदेश्वर उरांव
लोहरदगा में भाजपा नगर अध्यक्ष चुनाव के लिए पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने पर चर्चा की गई। चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय के...

लोहरदगा, संवाददाता।भाजपा नगर अध्यक्ष चुनाव के लिए रायशुमारी को लेकर मंगलवार को पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में अटल भवन में हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने पर बैठक में चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से नगर चुनाव पर्यवेक्षक डा बिंदेश्वर बेक, नगर चुनाव प्रभारी जगनंदन पौराणिक एवं सह प्रभारी अशोक कांस्यकार उपस्थित रहे।
चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि पार्टी के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया सभी मंडलों में चल रही है। रायशुमारी और आपसी सहमति में जिसके पक्ष में अधिक कार्यकर्ता सहमत होते हैं, उन्हें ही अध्यक्ष चुना जाएगा। बिंदेश्वर ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ हेमंत सरकार ने विश्वासघात और छल किया है। जनता भाजपा की तरफ उम्मीदों से देख रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े रहने की जरूरत है।
संचालन संकल्प पत्र नगर संयोजक सत्यम कुमार ने किया। नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि अटल भवन हमारे प्रेरणा पुरुष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की विचारधारा का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत बनाना है। भाजपा एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
नगर अध्यक्ष चुनाव हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां हमें यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक हो। हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और निष्ठा ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।