भाजपा कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हैं:पवन
भारतीय जनता पार्टी ने लोहरदगा के जोरी पंचायत में सफाई अभियान चलाया। पवन तिग्गा की अगुवाई में इस अभियान में बड़ी संख्या में महिला और बुजुर्ग शामिल हुए। उन्होंने झारखंड सरकार पर विकास में कमी का आरोप...

लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, लोहरदगा ने शनिवार को सदर प्रखंड के जोरी पंचायत में भाजपा नेता पवन तिग्गा के नेतृत्व में ओयना गांव के हनुमान मंदिर परिसर और बखरी टोली में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला और बुजुर्ग उपस्थित हुए।
पवन ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा विकास से हम लोग को कोसों दूर रखा गया है। उप स्वास्थ्य केंद्र यहां है, लेकिन मात्र एक नर्स आती है। अपना हाजिरी बना के चली जाती है। इस तरह से जीरो से पांच साल के बच्चों को पोषाहार के लिए तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जिसके चलते शिशु और बच्चियों बच्चों को पोषाहार लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बखरी टोली में मिनी आंगनवाड़ी सेंटर संचालित किया जाना चाहिए। हम सभी लोग किसान परिवार से हैं। लेकिन सिंचाई का सुख सुविधा नहीं रहने के कारण हम सभी लोग बरसात में खेती नहीं कर पाते हैं। अगर हम सबों के खेत में सिंचाई का पानी उपलब्ध हो जाता, तो निश्चित तौर से हम सभी के खेतों में हमेशा फसल लहलहाते रहता। पीएम आवास, अबुआ आवास से हम लोगों को वंचित रखा गया है।
प्रखंड विकास अधिकारी से पूछे जाने पर जवाब मिलता है कि आप लोगों का सूची में नाम है। लेकिन नंबर आने में समय लगेगा।
अभियान में अशोक चौहान, सूरज दुबे, राम सुंदर यादव, अनमोल यादव, कार्तिक दास, अमित महली, दिलेश्वर महली, शंकर महली, नितेश महली, दीनदयाल दास, सुलोचना देवी, सरिता देवी, विमला देवी, ज्योति कुमारी, गंगा देवी, संध्या वती देवी, अजय चौहान, ब्रह्मदेव दुबे, पवन चौहान, रजनी देवी, मनोज कुमार साहू, शुभम गुप्ता आदि बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।