Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsBJP Launches Basti Chalo Abhiyan in Lohardaga to Connect with Citizens

भाजपा नगर मंडल ने बस्ती चलो अभियान की शुरुआत की

भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा नगर मंडल के द्वारा शनिवार को बस्ती चलो अभियान की शुरूआत हुई। कार्यक्रम का आगाज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मोह

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSat, 12 April 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा नगर मंडल ने बस्ती चलो अभियान की शुरुआत की

लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा नगर मंडल के द्वारा शनिवार को बस्ती चलो अभियान की शुरूआत हुई।

कार्यक्रम का आगाज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मोहल्लों तिवारी दुरा, लहरी मोहल्ला, धोबी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं। सुझाव लिए। उन्हें केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनके अनुभव भी साझा किए गए।

विशेष अभियान में जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कार्यकाल की उपलब्धियां भी लोगों के समक्ष रखीं।

अभियान में सत्यम कुमार, अशोक कांस्यकार, विजय चंद्रशेखर, चंदन गोप, रवि सिंह, गुंजन अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, आर्ची अग्रवाल, भूमि गोयल, अंतरा कुमारी, काजल कुमारी, खुशी कुमारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें