भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं मन की बात कार्यक्रम का 119वां एपिसोड
लोहरदगा जिले में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम का 119वां प्रसारण किया। नगर अध्यक्ष सचिन कुमार की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना,...

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 119वां प्रसारण भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार की नेतृत्व में हुआ। इस दौरान बूथ संख्या 290 की अध्यक्ष डोली कुमारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित कई अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सुना। जिसके साथ ही शहर के विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान पीएम मोदी की प्रेरणादायक बातों को सुनकर लोग अपने अंदर एक नए ऊर्जा का संचार होता दिखाई दिया।
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने से लोगों के अंदर छिपे प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। इसमें प्रधानमंत्री ने महाकुंभ से लेकर अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से श्रोताओं को अवगत कराया। देश में हो रहे पर्यावरण और सामाजिक परिवर्तन के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के एपिसोड लोगों के लिए प्रेरणा दायक होता है। जिसमें कुछ कर गुजरने की जज्बा उत्पन्न होती है।
इस दौरान बजरंग प्रजापति, राजेश गुप्ता, आदित्य तमेडा, ज्योति कुमारी, गीता देवी, दीप्ति कुमारी, दीपक कुमार, अंजन बैठा, विजय बैठा, विकास प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, कीर्ति कुमारी, शिव कुमार, दीपक कुमार साहू, विराट कुमार, रजनी देवी आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।