Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWomen Empowerment through Self-Defense Training Program on International Women s Day

महिला दिवस पर सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रभावी गुर सिखाए गए, जिससे वे आपात स्थिति में अपनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 9 March 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
महिला दिवस पर सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

बरवाडीह, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में एक विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा के प्रभावी गुर सिखाए गए, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में प्रशिक्षक सेन्दाई संगीता टोपनो और सीनियर स्टूडेंट सुमन किस्पोट्टा ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है। इस अवसर पर लातेहार जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सेंसई मदन लाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए मिठाइयां बांटी और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हर महिला को आत्मरक्षा का ज्ञान अवश्य होना चाहिए, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में स्वयं की रक्षा कर सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सचिव जंग बहादुर सिंह, कराटे प्रशिक्षक राहुल राम, चंदन कुमार और रज्जन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें