Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWest Singhbhum Triumphs Over Ramgarh in Inter-District U-23 Tournament

वेस्ट सिंहभूम ने रामगढ़ को 48 रनों से हराया

लातेहार में आयोजित इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 टूर्नामेंट में वेस्ट सिंहभूम ने रामगढ़ को हराया। वेस्ट सिंहभूम ने 175 रन बनाए, जिसमें अनीश कुमार ने 51 रन बनाए। रामगढ़ ने 127 रन पर ऑल आउट होकर मैच हार गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 22 Feb 2025 12:40 AM
share Share
Follow Us on
वेस्ट सिंहभूम ने रामगढ़ को 48 रनों से हराया

लातेहार प्रतिनिधि। इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला वेस्ट सिंहभूम और रामगढ़ के बीच शुक्रवार को खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट सिंहभूम की टीम ने 41.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन बनायें। जिसमें अनीश कुमार ने 51 रन, ललित सिंह ने 22 रन और शुभम सिंह ने 22 रन बनायें। रामगढ़ की ओर से, आशीष कुमार, मोहम्मद सोहेल और विकास कुमार ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामगढ़ की टीम 127 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें निशांत कुमार ने 55 रन बनाए। वेस्ट सिंहभूम की ओर से, तन्मय तंतुबाई ने 4 विकेट, आशीष और ललित सिंह ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वेस्ट सिंहभूम के तन्मय को दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें