Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsSurvey of Deceased and Married Cardholders in Barwadih for Ration Card Updates
मृत कार्डधारियों का होगा सर्वे: एमओ
बरवाडीह में मृत ,शादी -शुदा लड़कियों और बाहर रहने वाले कार्डधारियो का सर्वे डीलरों से कराया जा रहा है। प्रभारी एमओ रामनाथ यादव ने यह जानकारी दी है। उ
Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 10 May 2025 05:19 PM

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में मृत, शादीशुदा लड़कियों और बाहर रहने वाले कार्डधारियो का सर्वे डीलरों के द्वारा कराया जाएगा। प्रभारी एमओ रामनाथ यादव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कई कार्डधारियो की मौत हो चुकी है। कई कार्डधारी बाहर चले गए हैं। वहीं शादी होकर कई कार्डधारी लड़कियां ससुराल भी चली गई हैं। वैसे लोगो के बारे में जविप्र के डीलरों को सर्वे करने के लिए कहा गया है। सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद वैसे कार्डधारियो का नाम राशन कार्ड से डिलीट करने की कागजी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।