Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsSuccessful National Lok Adalat in Latehar 12 500 Cases Settled and Couples Reunited

लातेहार में 12 हजार पांच सौ वादों का हुआ निपटारा

लातेहार में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 12,500 मामलों का निष्पादन हुआ। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और महिलाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 9 March 2025 02:36 AM
share Share
Follow Us on
लातेहार में 12 हजार पांच सौ वादों का हुआ निपटारा

लातेहार, संवाददाता। पीडीजे मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय,लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीष सह राज्य प्राधिकार अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। उन्होने कहा कि सबके सहयोग से ही झारखंड में लोक अदालत के माध्यम से वादों का निष्पादन संख्या बेहतर है। उन्होंने महिला दिवस पर राज्य की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज, राज्य एवं देश की उन्नति में उनके भागीदारी की सराहना की। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत में में प्री-लीटिगेषन एवं लंबित मामलों में 12 हजार पांच सौ वादों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा लगभग सात करोड़, दो लाख, 74 हजार नौ सौ चैहत्तर रूपये का सेटलमेंट किया गया। जेएसएलपीएस के तत्वावधान में स्थानीय सखी मंडल को पीडीजे मनोज कुमार सिंह के द्वारा 32 लाख रूपये का चेक दिया गया। मौके पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार गौरव, प्रधान न्यायाधीष, न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्रा, न्यायाधीश संजय कुमार दूबे, सीजेएम अब्दूल नसीर, भूषण षर्मा, प्रधिकार के सचिव शिवम चैरसिया, प्रणव कुमार, प्रभारी न्यायाधीष जेजेबी उत्कर्ष जैन, बार एशेसिऐशन के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद ,अधिवक्तागण सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहे।

अलग रह रहे पति-पत्नी को मिलाया गया

कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीष राजीव रंजन ने वर्षों से अलग रह रहे दो जोड़ों को मिलाया। पहले मामला में ग्राम कमता, थाना चंदाव की रहने वाली तमन्ना बीबी की शादी साल 2023 में मुसलीम रीति रिवाज के नावागढा, जिला लातेहार से हुई थी। परंतु कुछ ही दिन बाद दोनो की बीच झगड़ा होने लग गया। दोनो अलग रहने लगे जिसके बाद तमन्ना बीबी ने पति पर भरण पोषण का केस कर दिया। दूसरे मामले में लालमुनी देवी ग्राम डाढा टोला डूमरी, थाना बारियातु जिला लातेहार की शादी 2013 में रामदेव उरांव के साथ हुई थी। साल 2023 में दोनो के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद लालमुनी देवी ने भरण पोषण का केस कर दिया। दोनो जोड़ा अलग होना चाहते थे, लेकिन न्यायाधीष राजीव रंजन के समझाने बुझाने पर साथ रहने को राजी हो गये। पीडीजे श्री सिंह ने दोनो जोड़ों को उपहार एवं मिठाई खिलाकर साथ रहने की सलाह दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें