Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारProtest in Balumath Hundreds Rally Against SC ST Reservation Changes

सड़क पर उतर आरक्षण में छेड़छाड़ का जताया विरोध

बालूमाथ में सैकड़ों समर्थकों ने एससी एसटी आरक्षण में छेड़छाड़ के विरोध में सड़क पर उतरकर रैली निकाली। भीम आर्मी, राजद, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने हरिजन टोला से शहीद चौक तक रैली...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 21 Aug 2024 06:23 PM
share Share

बालूमाथ, प्रतिनिधि। संपूर्ण भारत बंद के आह्वान पर सैकड़ो की संख्या में समर्थक सड़क पर उतरकर एससी एसटी आरक्षण में छेड़छाड़ का विरोध जताया इस दौरान भीम आर्मी,राष्ट्रीय जनता दल,कांग्रेस,झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने बालूमाथ के हरिजन टोला से रैली निकालकर प्रखंड कार्यालय परिसर होते हुए शहीद चौक के पास पहुंचकर सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए पड़हा राजा प्रभुदयाल उरांव ने कहां कि हम आरक्षण में छेड़छाड़ का पुरजोर विरोध करते हैं। देश का मूल मलिक एससी एसटी है। राजद जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि क्रीमीलेयर एवं वर्गीकरण आदेश को वापस किया जाए। मनोज यादव ने कहा कि देश में जो संविधान पर छेड़छाड़ की साजिश किया जा रहा है,यह निंदनीय है। देश की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। सैकड़ो लोगों ने नारा लगाते हुए कहा कि निकले महल मकानो से जंग लड़ो मेहमानों से,आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ जय संविधान के साथ कई नारे लगा लग रहे थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस चौक चौराहों पर मौजूद रही। मौके पर कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो० जुबैर, प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात,राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव, मनोज यादव, संजय कुमार रवि, ब्रह्मदेव राम, पवन उरांव ,बिनोद भुइयां, दिगंबर भगत, बाबूलाल राम, बल्केश्वर राम, दिलीप रजक, रवि रजक, पवन कुमार, संतोष कुमार दास, धर्मजीत भुइयां, हरेन्द्र रवि, सुरेंद्र भुइयां, अनिल कुमार, सुनील रवि, शंकर राम, सहित सैकड़ो बंद समर्थक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें